Pisces Rashifal – मीन राशि,आज का राशिफल,22 मई 2021,शनिवार,शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि 09:18 तक, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र 14:06 तक,चंद्रमा कन्या राशि में

Pisces – मीन राशि आज चंद्रमा का आपकी राशि से सप्तम भाव मे गोचर रहेगा, वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ, लव लाइफ में लव पार्टनर के साथ और फिर दोस्तों के साथ समय बिताने की कोशिश करेंगे।आज अगर आपने किसी को ठेस पहुंचाई है तो उनसे माफी मांगने की कोशिश करें और अगर किसी ने आपको ठेस पहुंचाई है तो उन्हें माफ करने की कोशिश करें। सामाजिक कार्यों से लाभ। कारोबारी दिन आज मिलाजुला रहेगा। आज आप निवेश की योजना बना सकते हैं। आज अनुशासन से काम लेने की कोशिश करें। आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। दांपत्य जीवन और प्रेम जीवन में आज अपने जीवन साथी या लव पार्टनर पर अपनी राय थोपें नहीं। सेहत के प्रति सचेत रहें आज मांसपेशियों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।

मीन राशि- आज आपका लकी रंग ग्रे है और आज आपका लकी नंबर 7 है।यदि आप आज किसी शुभ कार्य के लिए उत्तर दिशा की ओर जाते हैं तो यह आपको शुभ फल देगा।
शुभ समय – अभिजीत – ११:४६ – १२:४१
अशुभ समय – राहुकाल – १०:३० से १३:१४ तक
दिशाशूल – पूर्व दिशा
दिन चौघड़िया
लाभ चौघड़िया – १३:५७ से ०८:४७ तक
लाभ चौघड़िया – १९:०७ से २०:२४ तक
शुभ चौघड़िया – ०७:०३ से ०८:४७ तक