News

Pisces Rashifal – मीन राशि,आज का राशिफल,30 मई 2021,रविवार,कृष्ण पक्ष,पंचमी 26:14 तक, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र 16:41 तक, चंद्रमा मकर राशि में,दिशाशूल – पश्चिम दिशा, Haridwar – Uttarakhand.

Pisces – मीन राशि आज चंद्रमा का आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में गोचर रहेगा,आज अपने भाई-बहनों के साथ मजबूत संबंध रहेंगे। इससे माता-पिता और परिवार के लिए खुशी का माहौल बनेगा।व्यापार आज मध्यम फलदायी रहेगा।कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपकी बढ़ी हुई आय और कम खर्चे से परिवार में खुशियां वापस आ जाएंगी। कार्यक्षेत्र में स्थिति धीरे-धीरे आपके लाभ में आ सकती है। परिवार के सहयोग से आप किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।हालांकि वैवाहिक और प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। सावधान रहें,जो आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।मानसिक रूप से आज आप परेशान हो सकते हैं।इससे बाहर निकलने के लिए आप खेल या मनोरंजन का सहारा ले सकते हैं। आज आपके मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है।विद्यार्थी आज अपनी मेहनत का फल प्राप्त करेंगे और प्रसन्न रहेंगे।आज खान-पान पर विशेष ध्यान देना जरूरी है।

मीन राशि – आज आपका लकी रंग नारंगी है और आज आपका लकी नंबर 2 है।यदि आप किसी शुभ कार्य के लिए आज पश्चिम दिशा की यात्रा करते हैं तो यह शुभ फल लेकर आएगा।

Sunday – रविवार (सूर्य वार )

सूर्य ग्रह की शांति के लिए
सोना ,सवत्सा ,गुड़, लाल कपडा ,ताम्बा ,लाल चन्दन, कनक ,दान करना शुभ माना जाता है ।
सूर्य मन्त्र का जाप करना भी लाभ कारी होता हैा
रविवार के उपवास में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
( सूर्य मंत्र ) : ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः
सूर्य का रत्न माणिक्य -ruby धारण करना शुभ होता है।

आज प्रातः काल सूर्योदय समय ग्रह स्थिति

Aaj ka greh gocher
(आज का ग्रह गोचर) Sunday रविवार 30 मई 2021

सूर्य -वृष राशि ,चंद्र – मकर राशि, मंगल – मिथुन राशि, बुध – मिथुन राशि,गुरु- कुंभ राशि,शुक्र – मिथुन राशि, शनि -मकर राशि,राहु -वृष राशि ,केतु -वृश्चिक राशि

शुभ समय – अभिजीत – ११:४७ – १२:४२
अशुभ समय – राहुकाल – १७:२७ से १९:१२ तक

लाभ चौघड़िया – ०८:४६ से १०:३० तक
शुभ चौघड़िया – १३:५९ से १५:४३ तक

केसरी ज्योतिष(9105886840)