ग्रहों की वाणी (greho ki vaani) ,आज का राशिफल मंगलवार 27 अक्टूबर 2020 मेष, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए
मेष
आपके लिए आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य पीड़ित होने से आपको शारीरिक रूप से दुर्बलता या कमजोरी महसूस हो सकती है। आपके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। इनकम सामान्य रहेगी, इसलिए आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान देना होगा। काम के सिलसिले में दिक्कतें आ सकती हैं और आपका अपने ऑफिस के किसी व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है इसलिए सावधानी बरतें। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बढ़िया है, जबकि दांपत्य जीवन में भी प्रेम बना रहेगा। आपका धार्मिक कार्यों में काफी मन लगेगा।
कर्क
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य की थोड़ी मजबूती मिलेगी जिससे कामों में विलंब नहीं होगा और वे सही समय पर पूर्ण हो जाएंगे जिससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। इनकम सामान्य रहेगी। कुछ खर्चे जरूर रहेंगे। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन काफी कमजोर है। जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतें और जीवनसाथी बीमार भी हो सकता है। व्यापार के मामले में दिन फायदेमंद रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे हासिल होंगे
वृश्चिक
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप खुद कुआं खोदकर पानी पीने की स्थिति में होंगे। मतलब यह कि जितनी मेहनत करेंगे, उतने नतीजे आपके हाथ में आएंगे। परिवार के छोटों का स्वास्थ्य खराब रहेगा, जिसके लिए आप चिंतित रहेंगे। वैसे परिवार का माहौल आपको शांति देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो सकते हैं। काम के सिलसिले में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा क्योंकि नौकरी जा सकती है या फिर आप खुद नौकरी छोड़ने का मन बना सकते हैं।
मीन
आपके लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में आत्मविश्वास रहेगा। आप हर काम को अच्छे से करना चाहेंगे और उसमें सफल भी होंगे। इनकम में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो आपको खुशी देगी। आपके प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। अपने प्रिय से झगड़ा करने से बचें। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। परिवार का माहौल कुछ परेशानी जनक हो सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका धार्मिक आचरण आपको प्रशंसा दिलाएगा।