प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर की श्रद्धांजलि अर्पित, देशभर मे आयोजित हो रहे कई क्रार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन हमेशा देशभक्ति, आध्यात्मिकता और कड़ी मेहनत की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया:

“स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर सादर नमन। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, आध्यात्मिकता और कर्मठता के लिए सदैव प्रेरित करता है। उनके महान विचार और आदर्श देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

इसी क्रम में उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी ट्वीट करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति को वैश्विक पटल पर गौरवान्वित करने वाले, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शत्-शत् नमन एवं समस्त युवाओं को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

स्वामी विवेकानंद जी के विचार चिरकाल तक समाज को प्रेरित करते रहेंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज गुरुवार को राजमाता_जीजाऊ मासाहेब और स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर ‘वर्षा’ सरकारी निवास पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने मराठा गौरव, कुशल प्रशासक, महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज जी की जननी, पूजनीय राजमाता जीजाबाई जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूं।

मां आपकी शिक्षाएं और आदर्श जीवन सदैव लोक कल्याण के पवित्र दीप को दैदीप्यमान बनाये रखेंगे। विवेकानंद जी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं एवं प्रेरणादायी विचार सदैव हमें राह दिखाते रहेंगे