Sagittarius Rashifal – धनु राशि, आज का राशिफल, शनिवार,15 मई 2021

Sagittarius rashifal – धनु राशिफल: धनु राशि के जातकों को आज वैवाहिक जीवन साथी, लव लाइफ पार्टनर, बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत करने का प्रयास करना चाहिए।आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन होगा जो किसी भी तरह की कंसल्टेंसी या सर्विस डिलीवरी के काम से जुड़े हैं। कार्यस्थल पर आपको कुछ उत्साहजनक बातें सुनने को मिल सकती हैं।फलस्वरूप आज मन प्रसन्न रहेगा।आज दांपत्य जीवन में विशेष रूप से सावधान रहें। आज अपने जीवन साथी या लव पार्टनर के साथ किसी संवेदनशील पारिवारिक मामले पर चर्चा करने न जाएँ।परिवार में आज शांति बनाए रखने का प्रयास करें। संतान के कार्य से आज प्रसन्न रहें।भाई-बहन के संबंध अच्छे बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन आज बेचैन रहेगा, जिसके परिणामस्वरूप आज पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल होगा।सेहत आज अच्छी रहेगी लेकिन इस समय सभी को बेहद सावधान रहना चाहिए।

धनु राशि – आज आपका लकी रंग सफेद है और आज आपका लकी नंबर 4 है।यदि आप किसी अच्छे काम के लिए आज उत्तर दिशा जाते हैं, तो यह अच्छे परिणाम देगा।