आज शुक्रवार 21 जनवरी को होगा सकट – गणेश चतुर्थी व्रत

गणपति एक सात्विक देवता सामान्य रूप से माने जाते हैं |दक्षिण मार्ग और वैष्णव या वैदिक मार्ग में इन्हें परम सात्विक देवता माना जाता है |tantra में यह सात्विक और तामसिक दोनों रूपों से पूजित होते हैं |तंत्र में इनका एक रूप उच्छिष्ट गणपति का भी पूजित होता है जो अत्यंत तीब्र प्रभावकारी रूप होता है |
माघ मास (Magh Month) की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ (Sakat Chauth) और तिलकुटा चौथ मनाया जाता है। इस दिन भी गणेश भगवान का पूजन करते हैं। सकट चुतर्थी के दिन ज्यादातर महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु की कामना के साथ व्रत रखती हैं। गणपति के पूजन और चंद्र को अर्घ्य देने के बाद वे फलाहार लेती हैं। वैसे इस बार सकट चौथ 2022 का व्रत (Sakat Chauth Vrat 2022) 21 जनवरी को आज शुक्रवार को है।