Newsआध्यात्मउत्तर प्रदेशउत्तराखंडताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

आज का राशिफल 26 सोमवार अक्टूबर 2020 वृषभ, कन्या, धनु और कुंभ राशि वालों के लिए

वृषभ : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू

आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। इस बीच आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है।आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है।

कन्या : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज आपको पैसे की सही योजना बनाने का अच्छा नतीजा मिलने वाला है। मानसिक उलझनें रहेंगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कहीं से आश्चर्यजनक रूप से पैसा आयेगा, जिससे कि आप कोई बड़ा उधार चुकता कर सकेंगे। इससे बहुत बड़ी मानसिक शांति मिलेगी।

धनु : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आपके पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों।

कुंभ : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी।घर में किसी मंगल कार्य के होने के भी शुभ संकेत हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं भाई-बहनों के साथ आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। आप देखेंगे कि आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको आज जरूर कामयाबी मिलेगी।