आज का राशिफल शनिवार 24 अक्टूबर 2020, हरिद्वार- उत्तराखंड ,मिथुन ,सिंह ,तुला और मकर राशि वालों के लिए
मिथुन राशिफल :
(का,की,कू,घ,ङ,छ,के,को,हा)
राजनीति तथा प्रशासन से जुड़े जातकों को सफलता की प्राप्ति होगी। किसी को दिए गए धन की वापसी की संभावना रहेगी। सरकारी और न्यायिक सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ तनाव पूर्ण रहेगी। श्री विष्णु मंदिर में तुलसी का पत्ता चढ़ाएं। दाम्पत्य जीवन में भी तनाव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
सिंह राशिफल :
(मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
शिक्षा में सफलता की प्राप्ति होगी। आपके परफार्मेंस से आपके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। इंजीनियरिंग और एमबीए के छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। किसी रिश्तेदार के आगमन से खुश रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। नेत्र विकार और मधुमेह से सावधानी बरतें। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है नारंगी और सफेद। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। गाय को गुड़ खिलाएं। पिता को प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करने से सूर्य देव की कृपा मिलेगी। साथ ही सभी ग्रहों की शुभता में वृद्धि होती है।
तुला राशिफल :
(रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू,ते)
आर्थिक समस्याएं हल होंगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो सकता है। मार्केटिंग, आईटी और बैंकिंग सेक्टर में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा हो सकती है। स्वास्थ्य सुख में बढ़ते मधुमेह से परेशानी हो सकती है। नीला रंग शुभ है। माता लक्ष्मी जी का ध्यान करते रहें। श्री सूक्त का पाठ करें। बहते जल में गुड़ प्रवाहित करें।
मकर राशिफल : (भो,जा,जी,जू,जे,जो,ख,खी,खू,खे,खो,गा,गी)
व्यवसाय में आपकी मेहनत और लगन आज सफलता को नया आयाम दिलवा सकती है। रुके कार्य पूरा करेंगे। मार्केटिंग, मीडिया और आईटी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। शिक्षा में सफल रहेंगे। लव पार्टनर को शिकायत का अवसर मत दें। हरा और भूरा रंग शुभ है। हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। माता दुर्गा के मन्दिर में कपूर जलाएं।