पर्यावरण दिवस पर सुंदरलाल बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि
सौ रोगों की एक दवा हरे वृक्ष और शुध्द हवा
हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भीमगोड़ा श्री गंगाधर महादेव नगर स्थित भगवान परशुराम पार्क के समीप पड़ी खाली भूमि जिस पर स्थानीय निवासी गोबर कूड़ा डाला करते थे इस स्थान की सफाई करके इस स्थान पर हर घर से एक पेड़ जो उन्होंने अपने गमलो में रोपित किया हुआ था को इस भूमि पर रोपित किया गया भीमगोड़ा श्री गंगा धर महादेव नगर के वरिष्ट नागरिको एवम् युवाओ ने यहा पेड़ लगाने का कार्य प्रारम्भ किया हुआ है आज इसी क्रम में प्रातः काल बेल, पीपल, अरुकेरिया के पेड़ो का रोपण किया। इस अवसर पर वरिष्ट नागरिक एवम् कार्य क्रम व्यवस्थापक अश्वनी गौड़ ने सभी उपस्थित नागरिको को वर्तमांन में पेड़ो और प्राण वायु का महत्व बताया। पर्यावरण विद रविन्द्र मिश्रा ने इस अवसर पर एक स्लोगन भी जारी किया सौ रोगों की एक दवा हरे वृक्ष और शुध्द हवा उन्होंने अब समय आ गया है जब हर नागरिक को एक पेड़ लगाना ही होगा यही पृथ्वी सही भी होगा इस अवसर पर धीरज पराशर राकेश शर्मा पंकज शर्मा ममगांई दिनेश गिरी वरिष्ट समाज सेवी नीरज शर्मा ममगांई नागरिक श्री अशोक शर्मा वरिष्ट नागरिक श्री किशन शर्मा वरिष्ट नागरिक खेमानन्द भट्ट, दीपक वरिष्ट नागरिक, दिनेश शर्मा बाबा भोलेश्वर मोहन उपाध्याय उपस्थित थे सभी नागरिको ने पर्यावरण विद स्व:श्री सुंदर लाल बहुगुणा को श्रद्धाजली भी अर्पित की। एवम् उत्तराखंड सरकार से मांग की गई की इनकी स्म्रति में युवाओ को पर्यावरण के प्रति प्रेरित करने के लिये स्कालर शिप जारी की जाये। इस अवसर पर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला महामंत्री संजय त्रिवाल ने पर्यावरणविद रविन्द्र मिश्रा के आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर अनेको अनेक शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा यह ईश्वर की लिला ही हैं पर्यावरण के क्षेत्र में निस्वार्थ भावना से कार्य करने वाले वर्ष 2002 में पर्यावरण क्षेत्र में ही राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित का जन्मदिन भी आज के दिन ही हैं। यह हमारे लिए गौरव का विषय हैं।