*संत भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक / प्रेमचंद अग्रवाल।*

रायवाला दिनांक 26 अक्टूबर 2021_
हरिपुर कला स्थित हरिहर पुरुषोत्तम धाम में आज श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के भ्रमणशील पंच जमात का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने साधु संतों का सत्कार करते हुए श्री गोला साहिब की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
हरिहर पुरुषोत्तम धाम में उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा के रमता पंच जमात का पुष्प वर्षा से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर वैदिक विधि विधान एवं रीति-रिवाजों के अनुसार श्री गोला साहिब की पूजा अर्चना की गई। सनातन धर्म परंपरा के हिसाब से हर कुंभ के बाद श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संत-महंतों की भ्रमणशील जमात ने श्री दरबार साहिब देहरादून में चौमासा प्रवास किया। जिसके बाद देहरादून और फिर नीलकंठ का भ्रमण कर हरिद्वार लौटे।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा की समस्त आर्यवर्त में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा श्री गोला साहिब की प्रेरणा से भ्रमण करते हुए सनातन धर्म के प्रचार की पताका फहराता आ रहा है। उन्होंने कहा की संतों का जीवन राष्ट्र कल्याण के लिए समर्पित होता है संत भारतीय संस्कृति के सच्चे संवाहक होते हैं एवं हमेशा भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करते रहते हैं। संत समाज का जीवन सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया पर आधारित होता है।

अग्रवाल ने कहा की उदासीन पंचायती बड़ा अखाड़ा द्वारा कुंभ मेले के दौरान हजारों गरीब असहाय लोगों को छावनी में भोजन कराया जाता हैं। सेवा के क्षेत्र में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन हमेशा से ही सहभागिता निभाता चला आ रहा है। लॉकडाउन अवधि में भी गरीब असहाय लोगों को कच्चा राशन वितरित कर भोजन इत्यादि भी प्रदान किया गया। सभी को मिलजुल कर गरीब असहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए। संतों का जीवन सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित रहता है।
इस अवसर पर महंत महेश्वर दास महाराज, महंत रघु मुनि महाराज, महंत अवधेश मुनि महाराज, महंत सहयोग मुनि महाराज, महामंडलेश्वर हरिचेतन आनंद महाराज, महामंडलेश्वर जगदीश दास, महामंडलेश्वर कपिल मुनि, महामंडलेश्वर हंसराज, महेंद्र कमल दास महाराज, ग्राम प्रधान गीतांजलि ज़ख्मोला, मनोज ज़ख्मोला, विकास तिवारी, महंत दामोदर दास महाराज, महामंडलेश्वर ललितानंद महाराज, महंत देव आनंद महाराज, पार्षद अनिल मिश्रा, जिला महामंत्री भाजपा विकास तिवारी, गीता, शिव दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।