पर्यावरण मानव उत्थान समिति ने किया पौधारोपण
हरिद्वार।
पर्यावरण मानव एवं उत्थान समिति के तत्वाधान में सिंहद्वार के पास गंग नहर पटरी पर पौधरोपण किया गया। पीपल, बरगद, बेल व जामुन के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर समिति के संरक्षक डा. विशाल गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी में आक्सीजन की कमी हम सब ने देखी है। विकास के नाम पर लगातार पेड को काटा जा रहा है। जिस कारण पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। आज पर्यावरण दूषित होने कारण समाज मे कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड$ रहा है। समिति के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा की समिति पौधारोपण के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चल रही है। उन्होंने बताया कि पीपल, वट, बेल व जामुन के पौधे लगाकर इनके संरक्ष्ण की जिम्मेदारी समिति की होगी। भाजपा नेता सुनील प्रजापति ने कहा कि पेड$ लगाए, जीवन बचाए। इसी सिद्धान्त को लेकर आगे चला जाएगा तभी भविष्य सुरक्षित होगा। इस मौके पर समिति के महामंत्री अमित शर्मा, युवा भाजपा नेता संगीत मदान, मनोज ठाकुर, साजन कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।