Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

ऋषिकेश वार्ड संख्या 2 में ₹7 लाख की लागत से तार-जाल टटबंध निर्माण कार्य का शुभारंभ


ऋषिकेश।

आगामी वर्षा ऋतु में नदी कटाव से क्षेत्रवासियों के घरों एवं संपत्ति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या-2, न्यू त्रिवेणी कॉलोनी, चंदेश्वर नगर में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले तार-जाल (गैबियन) टटबंध निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस जनहितकारी विकास कार्य का उद्घाटन ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के माध्यम से किया गया। क्षेत्रवासियों ने इस परियोजना को वर्षा के दौरान नदी कटाव से राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद रूपा देवी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवदत्त शर्मा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशन मंडल, बूथ अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा मंडल महामंत्री राजकुमार राजभर, बूथ अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा मंडल मंत्री सूरज शर्मा, किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अमन जाटव, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष शिवम शाह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कहा कि जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता देना संगठन और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की सुरक्षा के लिए ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
कार्यक्रम का समापन जनकल्याण एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ।