ऋषिकेश/ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन

ऋषिकेश/ 2अप्रैल 2026
ऋषिकेश/ सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, आवास विकास ऋषिकेश में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कराटे कोच शिवानी गुप्ता, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हैं तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिष्ठित तिलु रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित हैं, अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा 7 में अध्ययनरत छात्रा, जिसने कराटे में राज्य स्तर पर पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हाल ही में उक्त छात्रा ने स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा 8,000 रुपये का चेक भी प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्रा को उसके प्राप्त प्रमाण पत्र एवं पदक देकर उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर शिवानी गुप्ता को विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा बैज अलंकृत कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने अपने उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
शिवानी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को निरंतर अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सलाह दी।
आवास विकास ऋषिकेश में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कराटे कोच शिवानी गुप्ता, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित हैं तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रतिष्ठित तिलु रोतेली पुरस्कार से भी सम्मानित हैं, अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की कक्षा 7 में अध्ययनरत छात्रा, जिसने कराटे में राज्य स्तर पर पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हाल ही में उक्त छात्रा ने स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा संचालित ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत चेन्नई में आयोजित प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा 8,000 रुपये का चेक भी प्राप्त किया। इस अवसर पर छात्रा को उसके प्राप्त प्रमाण पत्र एवं पदक देकर उत्साहवर्धन किया गया।
इ
स अवसर पर शिवानी गुप्ता को विद्यालय के प्रधानाचार्य उमाकांत पंत एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा बैज अलंकृत कर एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।