शाही यात्रा में शामिल 60 व्यापारियों पर मुकदमा

हरिद्वार। कोतवाली नगर पुलिस ने बिना अनुमति के मकर संक्राति पर्व पर प्रदेश व्यापार मण्डल अध्यक्ष सहित 50-60 लोगों के खिलाफ कोरोना-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बिना अनुमति के मकर संक्राति पर्व पर प्रदेश व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजीव चैधरी द्वारा 50-60 लोगों को साथ महाकुंभ शाही यात्रा निकाली गयी। जोकि गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह ललतारा पुल शुरू की गयी। महाकुंभ शाही यात्रा में कोविड-19 की गाइड लाइन का
खुला उल्लंघन किया गया। जिसमें ना तो सोशल डिस्टेसिंग का ख्याल रखा गया और ना ही यात्रा में शामिल लोगों द्वारा मास्क लगाया गया। जिनके द्वारा समाज में कोविड-19 संक्रमण फैलाने तथा लोगों के जीवन को खतरे में डालने का प्रयास किया गया। जिनके खिलाफ पुलिस ने कोविड-19 गाइड लाइन उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
