ताजा खबर

ऋषिकुल सेन्टर पर1248 लोगो को एक दिन में वैक्सीन लगाने का रिकार्ड बनाया


हरिद्वार।
ऋषिकुल सेन्टर पर सभी आयु वर्ग के लाभार्थियों को सैन्टर पर ही बिना लाइन पर लगे हुए, पंजीकरण एवं प्रमाणित करने के उपरान्त कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाई जा रही है, जिससे सभी आयु वर्ग के लाभार्थियों में ऋषिकुल वैक्सीन सेन्टर पर वैक्सीन लगवाने के लिये विशेष उत्साह रहता है और उत्ष्ठ व्यवस्था के लिए सभी लाभार्थी रेड क्रस स्वयंसेवकों की दिल से प्रशंसा करते हुए ऋषिकुल सेंटर में वैक्सीनेशन हेतु जन समाज को भी प्रेरित करते हैं। ऋषिकुल सेंटर पर इंचार्ज रेडक्रास सोसाइटी के सचिव डा. नरेश चौधरी ने बताया कि सोमवार को 1248 लाभार्थियों को कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम एवं द्वितीय डोज एक ही वैक्सीन सेन्टर पर एक ही दिन में लगाने का जनपद हरिद्वार में रिकार्ड बनाया। वैक्सीनेशन सेन्टर पर विभिन्न साधु संत, समाज सेवी, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों के परिवार से भी आए। बताया कि ऋषिकुल सेन्टर को 600 लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया था। लेकिन लाभार्थियों के उत्साह को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग से अतिरिक्त वैक्सीन डोज प्राप्त कर कुल 1248 (बारह सौ अढतालीस) लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगवाई गई। वैक्सीन सेंटर पर सहयोग करने वाले स्वयं सेवकों में डा. भावना, डा. अराधना रावत, विकास देसवाल, डा. उर्मिला पाण्डेय, पूनम, पृथा बसु, आराधना सिंह, अभिषेक गुप्ता, निलाजंना सिंह, अनिरूद्ध नामदेव, मेघा कोरी, प्रतीक्षा रावत, श्वेता, दीपक मंडल, दिपांशा, सतेन्द्र सिंह नेगी, राहुल पाण्डेय एवं अंकित कुमार की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.