Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन व्यवस्था का विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर दिए सख्त निर्देश

“Lok Kesari News
ऋषिकेश।17 अप्रैल 2026
चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत के साथ ही व्यवस्थाओं को लेकर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं में पाई गई खामियों पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी पाए जाने पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को यात्रियों के प्रति शिष्ट और सहयोगात्मक व्यवहार रखने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रजिस्ट्रेशन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्राथमिक उपचार, स्वच्छ पेयजल, पर्याप्त बैठने की व्यवस्था और गर्मी को देखते हुए पंखों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही लंबी कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए भी प्रभावी प्रबंध करने के निर्देश दिए गए।
इस मौके पर प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई कि रजिस्ट्रेशन के लिए 24 काउंटर आगे और 6 काउंटर पीछे संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा 10 मोबाइल काउंटर भी विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां 30 कर्मचारियों की टीम मौके पर ही यात्रियों का पंजीकरण करेगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने उस स्थल का भी जायजा लिया, जहां आगामी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चारधाम यात्रा के शुभारंभ का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसडीएम योगेश महरा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।