वरिष्ठ पत्रकार/ संपादक ने बतायी शोसल मीडिया की ताकत। जाने क्या दी जानकारी
हरिद्वार।
राज्य सभा टीवी के मुख्य संपादक राहुल महाजन ने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक रूप से किया जाना चाहिए। यहां बात उन्होंने हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रचार विभाग द्वारा आयोजित सोशल मीडिया कार्यशाला में बतौर मुख्य वक्ता के रूप कही। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया प्रचार प्रसार जागरूकता का सशक्त माध्यम है। इसके सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही पहलू है। आज हर दूसरे व्यक्ति के पास सोशल मीडिया का माध्यम है सोशल मीडिया के माध्यम से आज हर व्यक्ति अपनी आवाज को शासन-प्रशासन समाज तक पहुंचा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें सोशल मीडिया पर सकारात्मक अपनाते हुए ऐसे विचारों को शेयर कमेंट करना चाहिए जिनका समाज पर प्रभाव पड़े। वही दिल्ली की वरिष्ठ पत्रकार संध्या जैन ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज जागरूक हुआ है। आज हर छोटी से छोटी घटना को सोशल मीडिया हाथों-हाथ लेती है। सोशल मीडिया देश भक्ति का भी सशक्त मध्यम बन कर उभरा है। देश के युवाओं में देश के प्रति मान सम्मान का इजहार करना आज आम बात है। साइबर क्राइम के सम्बंध में जानकारी देते हुए आईपीएस मंजूनाथ टीसी ने कहा की सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमे सोशल मीडिया पर वही सब पोस्ट करना चाहिए जिसे हम अपने बच्चों को दिखाना चाहते है। उन्होंने कहा कि सोशल यूजर की जरा सी गलती के चक्कर मे उसके साथ बड़ा धोखा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अपनी कोई भी व्यक्तिगत गोपनीय जानकारियों को सांझा नही किया जाना चाहिए। हर सोशल साइट पर यूजरों के लिए कुछ सिक्योरटी पार्ट दिए जाते है उनका उपयोग प्रत्येक यूजर को करना चाहिए। दिल्ली से आये सोशल मीडिया एक्सपर्ट विकास पांडेय ने बताया कि सोशल साइट फेस बुक के सम्बद्ध में बारीकियां समझायी। आईटी एक्सपर्ट अभिषेक कुमार ने वल्वल व्हाट्सएप पर लगातार आने वाली फेक न्यूज़ पोस्टों को की सत्यता कैसे जानी जाए इसके संबंध में बताया साथ ही उन्होंने व्हाट्सएप यूजर रोको इसके सकारात्मक प्रयोग की जानकारी दी ।
कार्यक्रम की भूमिका संघ के प्रांत प्रचारक प्रांत प्रचार प्रमुख किसलय कुमार ने रखिए प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत वाह अभार व्यक्त किया कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा वा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता उद्योगपति सुधीर कुमार ने की कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक विवेक कंबोज वाह नगर प्रचार प्रमुख अमित शर्मा ने किया इस अवसर पर राज्यमंत्री डॉ विनोद आर्य, रमेश उपाध्याय, अनिल गुप्ता, गुरमीत सिंह,अमित शर्मा, राजेश अग्निहोत्री, राहुल कुमार ,अजय शर्मा, अमित श्री वास्तव, सहदेव पुंडीर, संजय कुमार आदि मुख्य थे ।

