पुलिस चेकिंग के दौरान 130 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 1 दिसंबर 2020
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध आज प्रातः चैकिंग के दौरान 130 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका गोल्ड व्हिस्की नंबर 1 के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार!
आज प्रातः संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मंडी तिराहा कोयल ग्रांट ऋषिकेश के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर चेक किया तो को उसके पास दो अलग-अलग सफेद कट्टे में 130 पव्वे अंग्रेजी शराब मारका गोल्ड व्हिस्की नंबर वन बरामद हुई।

अभियुक्त अशोक पुत्र जसवंत निवासी गोविंद नगर झुग्गी झोपड़ी ऋषिकेश उम्र 42 के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जिसको समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
