अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया एसेंट गाड़ी समेत 17 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार

ऋषिकेश दिनांक 1 दिसंबर 2020
अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चैकिंग के दौरान हुंडई एसेंट गाड़ी नंबर UA07-H-7271 मैं 17 पेटी अंग्रेजी शराब मारका 8pm व्हिस्की के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, एसेंट गाड़ी वाहन अधिनियम मे सीज
कल सायं संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान आरटीओ ऑफिस ऋषिकेश के पास हुंडई एसेंट गाड़ी नंबर UA07-H-7271 रोक कर चेक किया तो उसमे 17 पेटी अंग्रेजी शराब मारका 8pm व्हिस्की बरामद हुई।

अभियुक्त विनोद प्रसाद पुत्र श्री भगवती प्रसाद निवासी दिल्ली फार्म श्यामपुर खदरी, ऋषिकेश के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। वाहन को वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया है।
जिसको समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
