Newsताजा खबरताज़ा ख़बरेंदिल्लीप्रादेशिकराजनीतीराष्ट्रीयहरिद्वार

जबरन धर्मांतरण किसी भी धर्म के विस्तार और विश्वास का पैमाना नहीं हो सकता – नकवी

नयी दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को ईसाई समुदाय के प्रमुख लोगों से संवाद के दौरान कहा कि देश में जबरन धर्मांतरण किसी भी धर्म के विस्तार और विश्वास का पैमाना नहीं हो सकता।भारत में आस्तिक और नास्तिक, दोनों को समान संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकार और सुरक्षा है।

नकवी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां सब धर्मों के त्यौहार-पर्व मिल-जुल कर मनाये जाते हैं। भारत में दुनिया के सभी धर्मों के मानने वाले रहते हैं, उनके धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक अधिकारों की सुरक्षा ही देश की “अनेकता में एकता” की खूबसूरती है।

उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां सब धर्मों के त्यौहार-पर्व मिल-जुल कर मनाये जाते हैं। भारत में दुनिया के सभी धर्मों के मानने वाले रहते हैं, उनके धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक अधिकारों की सुरक्षा ही देश की “अनेकता में एकता” की खूबसूरती है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री जोन बरला एन०सी०एम के अध्यक्ष सरदार आई लालपुरा, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की सचिव श्रीमती रेणुका कुमार आर्कबिशप अनिल जोसेफ, बिशप सुबोध सी. मंडल भी उपस्थित रहे।