News

ऋषिकेश एम्स में उपचाराधिन जिला अस्पताल के पूर्व सर्जन का निधन

हरिद्वार/ ऋषिकेश एम्स में उपचाराधिन जिला अस्पताल के पूर्व सर्जन का शुक्रवार की रात के चलते निधन हो गया। जिसकी जानकारी लगते ही जिला अस्पताल में शौक की लहर दौड़ गयी। जाकि मौजूदा वक्‍त में पोडी तैनात थे। चिकित्सक के शव को एम्स से सीधे कनखल शमशान घाट ले जाया गया। जहां पर उनका अन्तिम संस्कार किया गया। इस मौके पर चुनिंदा ही लोग उनके अन्तिम संस्कार में शामिल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में बतौर जनरल सर्जन के तौर पर अपनी लम्बी सेवा देने वाले चिकित्सक डा. वीपी मोर्या (54)का शुक्रवार की रात को ऋषिकश एम्स में कोराना के उपचार के दोरान निधन हो गया। जोकि पिछले करीब डेढ
सप्ताह से कोरोना से पीडित थे और उनका उपचार ऋषिकेश एम्स में चल रहा था। बताया जा रहा हैं कि चिकित्सक डा. मोर्या के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होन पर उनको एक सप्ताह से वेंटिलेटर में रखा गया था। जिन्होंने शुक्रवार क्रवार की रात अन्तिम सांस । चिकित्सक डा. मोर्या के निधन का खबर जेसे ही हरिद्वार पहुंची तो जिला अस्पताल सहित चिकित्सक आवासीय कालोनी में शौक की लहर दोड गयी। बताया जा रहा हैं कि चिकित्सक डा. मोर्या का पौडी स्थान्तरण हो चुका था, लेकिन परिवार हरिद्वार में निवासरत हेै। बताया जा रहा हैं कि डा. मार्या के शव को ऋषिकेश एम्स से सीधे कनखल शमशान घाट ले जाया गया। जहां पर परिवार के कुछ लोगों सहित स्टाफ के चुनिंदा चिकित्सक ही शामिल हुए।