News

रेलवे स्टेशन से 325 कावडिय़ों को वापस भेजा,जाचं के दौरान 6यात्री कोरोना पाँजिटिव निकले

हरिद्वार । उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कांवड मेले को प्रतिबंधित किये जाने के बाद शासन प्रशासन कांवडियों का हरिद्वार पहुंचने से रोकने क लिए भारी भरकम इंतजाम किये गये है। जनपद की सीमाओं का सील करते हुए छांटे वाहनों पर पैनी नजर रखी जा रही हे। कांवडियों को दखते ही उनको वापस भेजा जा रहा हैं वहीं सामान्य श्रद्धालुओं का हरिद्वार आने के लिए 72 घंटे की आरटीपीसीआर जांच की नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की गयी है। रलवे स्टेशन पर भी जीआरपी पुलिस कांवड मेला प्रतिबंधित कर दिये जान के बाद सतर्क हे। इसी दौरान रलवे स्टेशन पर रेपिड एंटिजन टेस्ट के दौरान छह यात्री कारोना पॉजिटिव मिले हैं, जिनको कोविड सेंटर भेजा गया है। वहीं 325 कांवडियों को भी स्टेशन से वापस उनके गंतव्य को रवाना किया गया है। हरिद्वार जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि कोराना महामारी के चलते रेलवे स्टेशन में ट्रेन से आने वाले यात्रियोंकै 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर नेगटिव रिपार्ट जांच की जा रही है, जांच करने के बाद ही यात्रियों को स्टेशन से बाहर भेजा जा रहा है। गुजरात से आन वाली ट्रेन में छह यात्री बिना आरटीपीसीआर टेस्ट के हरिद्वार पहुंचे थे, जिनका रेलवे स्टेशन पर रेपिट एंटिन टेस्ट कराया गया।जो कि सभी पाजिटिव पाये गये, जिनमें दो यात्री अस्थि विर्सजन करने पहुंचे थे। जीआरपी पुलिस ने पॉजिटिव यात्रियों को एंबुलेंस से मेला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका कोविड संटर भर्ती कराया गया हे। वहीं कांवड मेला प्रतिबंध हाने क बाबजूद ट्रेनो से अलग अलग शहरो से हरिद्वार पहुंचे 325 कांवडियों को रलवे स्टेशन पर रोक लिया गया और उन्हें समझा बुझाकर बस व ट्रेन से वापस उनके घरो मे भेज दिया गया।