उत्तराखण्ड में आज एक दिन का राजकीय शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के निवर्तमान राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखण्ड में आज एक दिन का राजकीय शोक रखा गया है।
उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक व्यक्त करते हुए कहा की उनका निधन भारतीय राजनीति एवं भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है।

