News

*सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों की उम्मीदों को मिला “विजय पंवार” का साथ।*

ऋषिकेश दिनांक 22 अगस्त 2021_
सामाजिक कार्यकर्ता विजय पंवार के नेतृत्व में कुछ युवा और शिक्षण संस्थानों ने एक अनूठी पहल शुरू की है।

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले सैकड़ों छात्र छात्राओं को (निम्न आय वर्ग) को कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगने वाले कोचिंग संस्थानों की फीस में 50% छूट देने की घोषणा की गई है। विजय पंवार के आवाहन पर सामने आए संस्थानों में मुख्य रूप से एलियॉन्स अकैडमी, स्टडी पॉइंट, विजय कोंचिंग संस्थान, सिलस्वाल एजुकेशन जोन, आदि मुख्य रूप से हैं।
जिनमें सिविल सर्विसेज, यूकेपीएससी, ग्रुप सी, एसएससी, एनडीए, इंटरव्यू प्रिपरेशन, ग्रुप डिस्कशन आदि की तैयारियां की जा सकती हैं।


विजय पंवार ने बताया कि अधिक जानकारी एवं फॉर्म्स के लिए छात्र-छात्राएं कार्यक्रम के संपर्क सूत्र संजय सिलस्वाल को निम्न नंबरों पर 9997874238, 8077157778 कॉल कर इस कार्यक्रम की अधिक जानकारी ले सकते हैं, एवं रजिस्ट्रेशन हेतु IELTS Rishikesh संस्थान में जाकर किया जा सकता है।