News

*विधानसभा अध्यक्ष ने किए 60 जरूरतमंद लोगों को ₹50 हजार के चेक वितरित।*

ऋषिकेश दिनांक 23 अप्रैल 2021_
बैराज स्थित कैंप कार्यालय में उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 60 जरूरतमंद एवं निसहाय लोगों को अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये के चेक वितरित किए।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों को कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विधवा, विकलांग आदि जरूरतमंद लाभार्थियों को विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से राहत राशि का वितरण किया जाता है. उन्होंने कहा कि न केवल ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र बल्कि प्रदेश में सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष के माध्यम से गरीब, जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।


प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि यह सरकार द्वारा संचालित योजना का हिस्सा नहीं है, बल्कि विधानसभा अध्यक्ष विवेक के आधार पर इस धनराशि का वितरण करते हैं।कोरोना महामारी के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है. इसलिए त्वरित सहयोग के रूप में यह राशि उनके कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
इस अवसर पर नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, खैरी कला के प्रधान चमन पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता कमला नेगी, शोभा चौहान, वीरभद्र ओबीसी मोर्चा की महामंत्री माया घले, ऋषिकेश मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, विकास तोमर, मस्तु बडोनी, राकेश अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।