News

घर मे घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले दो गिरफ्तार

हरिद्वार । घर में चोरी का प्रयास कर रहे दो युवको को पकड़ने के लिए परिजनों ने शोर मचा दिया। लेकिन दोनों आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। जिनके खिलाफ पुलिस ने सम्बंधित धराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नये वर्ष साल की रात को अविनाश सिंह पुत्रा सुरेन्द्र सिंह निवासी कांगडी श्यामपुर हरिद्वार के घर में दो युवक चोरी करने की नीयत से घुस गये। लेकिन इसी दौरान परिजनों की आंख खुल गयी। जिनके शोर मचाने पर दोनों चोर मौके से भाग निकालने में कामयाब रहे। अविनाश सिंह ने श्यामपुर थाने पहुंचकर दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने तहरीर के आधर पर जांच शुरू की तो गांव के एक युवक का नाम प्रकाश मे आया। पुलिस ने संदिग्ध् युवक सागर पुत्र प्रभुदयाल निवासी कांगडी श्यामपुर हरिद्वार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने अपने साथी विकास पुत्रा राजू निवासी मोहनपुरा थाना मण्डावली बिजनौर के साथ अविनश सिंह के घर में चोरी करने का प्रयास करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर उसके साथी को भी दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बंधित धाराओ में मामला दर्ज कर लिया है। श्यामपुर एसओ दीपक कठैत ने बताया कि चोरी का प्रयास कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।