प्राचार्य प्रो० ए० एन० सिंह की अध्यक्षता में “हम जागरूक तो समाज जागरूक” नामक विषय पर हुई गोष्ठी।*
पौखाल, राजकीय महाविद्यालय में “रेड रिबन क्लब” के अंतर्गत प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी की अध्यक्षता में, संयोजक डॉ. संदीप कुमार के निर्देशन में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए ” हम जागरूक तो समाज जागरूक” नामक विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. ए. एन. सिंह जी कहा कि छात्र/ छात्रायें इस देश का भविष्य है ओर हमे इस भविष्य को बचाना है इसके लिए हमे जागरूक होना ही पड़ेगा। संस्था में रेड रिबन क्लब का बनना ही इसी उद्देश्य को पूरा करेगा। प्राचार्य जी ने अवगत कराया कि हमारी संस्कृति में 4 प्रकार के आश्रमों की बात कही गई है, छात्र/ छात्रायें अभी ब्रह्मचर्य आश्रम में है और सभी को इसकी मर्यादा में रहना है। सभी को एक दूसरे का सम्मान करना है। जैसे जैसे इन आश्रमों को व्यक्ति पार करता हुआ चला जाता है वैसे ही उनके कर्तव्य भी समाज मे बदलते चले जाते हैं। अतः हम सभी का जागरूक होना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम संयोजक डॉ संदीप कुमार ने रेड रिबन क्लब की स्थापना, इसके कार्य और AIDS के विषय पर चर्चा की। डॉ मीनाक्षी वर्मा ने कहा कि छात्राओं को समाज की गतिविधियों पर भी ध्यान देना है स्वयं को नकारात्मक विचारों से भी दूर रहना है तो वही डॉ संजीव प्रसाद जी ने सभी को वैदिक संस्कृति को अपनाने पर जोर दिया। गोष्ठी में के बाद महाविद्यालय में प्राध्यापकों, कर्मचारियों और छात्र/ छात्रों द्वारा श्रमदान भी किया गया। गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. ए. एन., डॉ संदीप कुमार, डॉ संजीव भट्ट, डॉ. बालक राम भद्री, डॉ. मीनाक्षी वर्मा, डॉ दिनेश सिंह नेगी, डॉ दिलीप सिंह, श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, श्री राजेन्द्र राणा, श्री मनोज राणा, श्री अनिल सिंह, श्री गंभीर, श्री रोशन लाल, श्री उत्तम रावत और नीलम, मनीषा, शिवानी, अजय चंद, मोहित सिंह, नवीन, कोमल, स्मिता छात्र/ छात्रायें उपस्थित रहे।


