अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल समेत दो युवक ढाई सौ ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार….
ऋषिकेश दिनांक 14 अक्टूबर 2020
ऑपरेशन सत्य अभियान के दृष्टिगत अवैध नशा तस्करी के विरुद्ध चेकिंग के दौरान, मोटरसाइकिल में दो युवक,250 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार !

ज्ञात हो कि जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा ऑपरेशन सत्य चलाया जा रहा है। तथा ऑपरेशन सत्य को सफल बनाने के दृष्टिगत लगातार गोष्ठी कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ऑपरेशन सत्य अभियान के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा 14 बीघा पुल निकट बस अड्डा ऋषिकेश के पास से चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल नं UK14-D- 9023 पर दो युवकों को 250 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के नाम पता
आशीष पुत्र किशोरीलाल थपलियाल निवासी शांति नगर ढालवाला मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल एवं राकेश भंडारी पुत्र पूरन सिंह भंडारी निवासी मोहल्ला राजीव ग्राम मुनी की रेती टिहरी गढ़वाल है !अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। तथा समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

