विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जाना पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती के स्वास्थ्य का हाल
ऋषिकेश 14 अक्टूबर।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज भोगपुर स्थित वंदे मातरम कुंज परिसर पहुंचकर भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कि कुशल क्षेम जानी।

ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने 27 सितंबर को कोरोना संक्रमित होने के बाद दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से संचालित वंदे मातरम कुंज परिसर गंगा भोगपुर तल्ला में अपने आप को क्वॉरेंटाइन किया था। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने आज सुश्री उमा भारती के स्वास्थ्य का हाल जाना,इस अवसर पर उमा भारती ने बताया कि वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं एवं डॉक्टर की सुझाव एवं दिशा निर्देशों का पालन कर रही हैं एवं जल्द ही वह पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने कार्यकलापों के प्रति सक्रिय होंगी।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं उमा भारती के बीच उत्तराखंड से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई साथ ही अग्रवाल ने भगवान से कामना की कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जल्द स्वस्थ होकर समाज के बीच आकर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में पूर्व की भांति जुट जाए।इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम भी मौजूद थे।

