उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच ने उत्तर प्रदेश सरकार व उत्तर प्रदेश पुलिस का संयुक्त रुप से फूंका पुतला…….
1 अक्टूबर पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार यूपी के हाथरस में दबंगों द्वारा 19 वर्षीय मनीषा बाल्मीकि के साथ किए गए गैंग रेप के विरोध में उत्तराखंड दलित शोषित विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री जयपाल जाटव के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और उत्तर प्रदेश पुलिस के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन कर सरकार व पुलिस का संयुक्त रूप से पुतला फूंका !
पुतला फूंकने के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जाटव ने कहा कि आज यूपी में पूरी तरह गुंडा राज है और दलितों पर लगातार अत्याचार के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिन्हें रोकने में यूपी सरकार वह यूपी पुलिस पूरी तरह से नाकाम है ! जाटव ने कहा की मनीषा बाल्मीकि कांड में यूपी पुलिस की मिलीभगत है नहीं तो क्या कारण था की रात 2:00 मनीषा की अंत्येष्टि की गई ! यूपी पुलिस डरी हुई है कि कहीं दोबारा पोस्टमार्टम ना हो जाए और उसकी पोल खुल जाए साथ ही मुख्यमंत्री योगी द्वारा अभी तक पुलिस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है ! वह यूपी पुलिस को बचा रहे हैं जो गलत है! जिससे प्रदेश का दलित अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है! वह डरा हुआ है ! प्रदर्शन कर पुतला फूंकने वालों में पूर्व पार्षद सुनील गोस्वामी, जतिन जाटव, अशोक विश्वकर्मा, सुलेख चंद, प्रवीण जाटव, विनय दुबे, सरस साहनी, कुम कुम साहनी, महादेव यादव, राम सिंह, जोगिंदर बाबा साहनी, अकलू साहनी, राम जी साहनी आदि शामिल थे !


