Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंरुड़कीहरिद्वार

कलियर में सट्टेबाजी पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

4 आप्रेल 2026
हरिद्वार। कोतवाली कलियर पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सट्टेबाजी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 3 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने हज हाउस पार्किंग के पास छापेमारी कर एक व्यक्ति को सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शकील अहमद (58) के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सट्टा सामग्री, डायरी, पेन और 2880 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 68/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से रामपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में बरेली सराय, कलियर में रह रहा था।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल सुबोध कुमार और कांस्टेबल प्रकाश मनराल शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।