Newsउत्तराखंडटॉप स्टोरीजताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादूनरुड़कीहरिद्वार

कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति, सीएम धामी ने ₹1200 करोड़ की योजनाओं को दी मंजूरी

देहरादून। 8 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने और जिला योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ₹1200 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की है। इस क्रम में विभिन्न विभागों की 28 महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए ₹282.29 करोड़ की योजनाओं को भी मंजूरी दी गई है।

राज्य सरकार का उद्देश्य आगामी कुंभ मेला-2027 को दिव्य और भव्य स्वरूप देना है। इसके तहत मेले से जुड़ी अवस्थापना सुविधाओं, आधारभूत ढांचे और आवश्यक व्यवस्थाओं को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि समय रहते तैयारियां पूरी होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 की जिला योजना संरचना के अंतर्गत राज्य के सभी जनपदों के लिए कुल ₹1018.21 करोड़ की धनराशि जनपदवार आवंटित करने की स्वीकृति भी दी है। इस धनराशि से जिलों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं को गति मिलेगी और प्रदेश के समग्र व संतुलित विकास को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनकल्याण से जुड़ी सभी विकास योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रदेश की जनता को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।