अंतरराष्ट्रीयउत्तराखंडस्वास्थ

घर के बड़े बुजुर्गों में घबराहट और बेचैनी,बीमारी का है संकेत

 

कहा जाता है कि बढ़ती उम्र में लोग चीज़ें भूलने लगते हैं. लेकिन ये किसी को नहीं मालूम कि इसके लक्षण क्या हैं? आखिर कैसे बूढ़े लोगों की याद करने की क्षमता कम होती जाती है. आपको बता दें इस ‘भूलने का रोग’ यानी अल्जाइमर रोग की शुरूआत बेचैनी और घबराहट से होती है. एक रिसर्च में पता लगा है कि अगर बुजुर्गों को ज़्यादा बेचैनी और घबराहट महसूस हो रही हो तो ये अल्जाइमर रोग के शुरुआती संकेत हैं

अल्जाइमर एक न्यूरोडिजेनेरेटिव स्थिति है जिससे संज्ञानात्मक क्षमता में कमी आती है और इससे पीड़ित शख्स को दैनिक जीवन के कार्य में भी समस्या का सामना करना पड़ता है.इस अध्ययन की मुख्य लेखक व बॉस्टन में वृद्धों की मनोचिकित्सक नैन्सी डोनोवन ने कहा, “शोध के दौरान जब अवसाद के अन्य लक्षणों जैसे दुख और एकाग्रता में कमी से तुलना की गई तो घबराहट के लक्षण मस्तिष्क में बीटा स्तर बढ़ने से जुड़े पाए गए.”

उन्होंने कहा, “इससे पता चलता है कि संज्ञानात्मक क्षीणता से पहले बेचैनी के लक्षण अल्जाइमर रोग के शुरू होने के लक्षण हो सकते हैं.

यह शोध ‘द अमेरिकन जर्नल ऑफ साइक्रियेट्री’ में प्रकाशित हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.