*धरातल पर हो कार्य ना कि हवाई घोषणा / जयेंद्र रमोला।*

ऋषिकेश दिनॉंक 19 अप्रैल 2021_
आज जारी एक बयान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि उन्हें 17 अप्रेल को समाचार पत्र व सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी मिली कि विधानसभा अध्यक्ष ने 459 करोड रुपए की लागत से क्षेत्र में सीवर लाइन और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना मंजूर किया है।, जिसके लिये मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ । उनसे मेरे द्वारा पूर्व कई बार इस समस्या को लेकर माँग की गई थी कि नगर क्षेत्र में कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां वर्षों से सीवर लाइन नहीं है और क्योंकि कई बार मेरे द्वारा विधानसभा अध्यक्ष से जब “14 साल ऋषिकेश का बुरा हाल” के तहत मैंने सीवर लाइन से जुड़े मुद्दे उठाए थे तो उसको संज्ञान लेकर इन मुद्दों पर विधानसभा अध्यक्ष की नींद खुली और उन्होंने आनन-फानन में यह बात मीडिया, अखबार के माध्यम से बताई कि हम जल्दी ही इस पर काम शुरु करेंगे। परन्तु कहीं ये चुनावी कोरी घोषणा तो नहीं है क्योंकि इस प्रोजेक्ट के विषय में मैं कहना चाहूँगा कि विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में 180 किलोमीटर सीवर लाइन डालने की बात कही पर क्या ये सीवर लाइन 180 किलोमीटर इनके कार्यकाल के चलते शुरू व पूरी हो जायेगी ?

जयेंद्र रमोला ने कहा मेरा जहां तक अनुमान है कि 2 दिन में अगर 1 किलोमीटर सीवर लाइन का काम हो तब भी 360 दिन चाहिए। और विधायक अध्यक्ष का कार्यकाल मात्र १० माह बचा हुआ है और अभी ये भी नहीं पता कि घोषणा पर अमल कब होगा। मुझे लगता है ये चुनावी घोषणा है जो सिर्फ जनता को बहलाने वाली घोषणा है। या अपने कार्याकाल के समापन के समय में दिखाने का प्रयास कर रहे है।
अगर यह काम कल से भी शुरू होते हैं तब भी यह संभव नहीं है कि काम सही समय पर हो पायेगा मेरा मानना है ये कोरी घोषणा है और विधानसभा अध्यक्ष को धरातल पर आकर कार्य करने चाहिये नाकि हवाई घोषणा कर के ।
