Newsउत्तराखंडहरिद्वार

धर्म नगरी में नशे के फैलते कारोबार के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन को बताया जाने किसने लगाए आरोप

 

हरिद्वार। हरकीपेड़ी क्षेत्र में कहाँ नशे का सामान मिल रहा है इसकी जानकारी आम जनमानस को तो है, परंतु पुलिस को नही पता।

यह बात पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया ने धर्मनगरी में तेजी से बढ़ते नशे के कारोबार को रोकने के लिए की गई शुरआत की जानकारी के दौरान कही। 
सोमवार को प्रेस क्लब में कोचिंग संस्थान चलाने वाले रवींद्र शर्मा ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि शहर की सबसे बड़ी समस्या बढ़ता नशे का कारोबार। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में ही खतरनाक नशा धर्मनगरी के युवाओं को बर्बाद कर रहा है, ये बहुत तेजी से फैल रहा है। उन्होंने बताया कि वे इसका जिम्मेदार हरिद्वार के जनप्रतिनिधियो को मानते है, जिन्हें केवल अपने वोट बैंक के अलावा जनता की किसी समस्या से कोई सरोकार नही है। कहा कि पिछले चार वर्षों में शहर की हालत बद से बत्तर होती जा रही है। पुलिस से जब शिकायत की जाती है तो जवाब होता है नशे के कारोबारियों को पकड़ कर दे। पार्षद अनुज सिंह ओर पार्षद अनिल वशिष्ठ ने कहा कि ये समस्या पूरे समाज की है इसके लिए किसी राजनीतिक दल की जरूरत नही है। सभी मिलकर इस समस्या से लड़ना है ये एक अराजनैतिक विचार है और सभी दलों के अलावा सामान्य जन मानस को साथ जोड़कर इस समस्या का निदान किया जायेगा। पार्षद पति शहाबुदीन अंसारी ओर स्कूल संचालक गौरव अग्रवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई की शुरआत जनजागरण के साथ कि जायगी। उन्होंने बताया कि स्कूली ओर कॉलेज के छात्रों को जागरूक किया जायेगा जिससे वो नशे से बचे ओर अपना जीवन बचा सके।