News

धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है- डाॅ अग्रवाल


ऋषिकेश, रायवाला :17 फरवरी 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला के खांड गांव 1 नंबर में 5 लाख रूपये की विधायक निधि से निर्मित शिव मंदिर मे आयोजित हवन एवं भंडारे में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर नारियल फोड़कर मंदिर में अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस दौरान डॉ अग्रवाल ने खांड गांव 2 नंबर में स्थित मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु विधायक निधि से ₹5 लाख देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास हमारी सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे कार्यों से समाज में आध्यात्मिक चेतना को बल मिलता है।

डॉ अग्रवाल ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मंदिर समाज को एकजुट करने का केंद्र होता है तथा ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं भाईचारा मजबूत होता है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सविता नेगी, पूर्व प्रधान रविंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, बेताल सिंह नेगी, नरसिंह धाम के पीठासीन रसिक महाराज, बालेंद्र सिंह नेगी, चंद्र सिंह नेगी, रश्मि नेगी, संगीता भट्ट, कुलदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।