नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में तहबाजारी ठेका प्रथा को बंद करने का निर्णय

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में तहबाजारी ठेका प्रथा को बंद करने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 पर चर्चा की गई, जिसमें अनुमानित आय 36,50,14,915 रूपए व व्यय 33,36,28,000 रूपए प्रस्तुत किया गया।
शुक्रवार को पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि तहबाजारी ठेका प्रथा के कारण नगर क्षेत्र में लगातार रेहड़ियों व फड़ों का अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। इससे नगर क्षेत्र की सुदंरता खराब हो रही है और बिना पुलिस वेरिफिकेशन के असमाजिक तत्व पालिका क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। कहा कि जनहानि ना हो, यह बोर्ड का प्रथम कर्तव्य है। इस पर सभी सभासदों ने अपनी सहमति जताई और प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। अब पालिका के द्वारा स्वयं तहबाजारी वसूली जाएगी। इसके साथ ही समस्त पार्किंगों में 15 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी कर टेंडर करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
मौके पर अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी, सभासद मीनू, विनोद खंडूडी, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, गजेंद्र सिंह सजवाण, स्वाति पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कृषाली, लेखाकार प्रद्युमन कृषाली, कर अधीक्षक अनुराधा गोयल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, लेखालिपिक सूरज पुंडीर, विवेक भंडारी, लिपिक कल्याण सिंह नेगी, प्रकाश अवस्थी, विकास सेमवाल, संजय भंडारी, अनुज, आकाश कैंतूरा, वर्क एजेंट संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।
डॉग शुल्क का होगा निर्धारण
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में आवारा व पालतू श्वानों पर चर्चा की गई। जिसमें नगर क्षेत्र में श्वानों को पालने पर शुल्क लेने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके तहत प्रतिबंधित नस्ल के श्वानों को पालना वर्जित रहेगा। पालिकाध्यक्ष ने जल्द ही बॉयलाज तैयार करने के निर्देश दिए।
दुकानों की नीलामी होगी
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की बोर्ड बैठक में दुकानों की नीलामी कर राजस्व बढ़ाने पर चर्चा की गई। इसके तहत खाराश्रोत पार्किंग के समीप स्थित 04 दुकानों की नीलमी किए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
सभासदों ने दिए प्रस्ताव

