Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

निगम ऋषिकेश द्वारा शहर में घूम रहे निराश्रित गौवंश को हटाने के लिए चलाया विशेष अभियान

Lok Kesari News

ऋषिकेश/ 17 अप्रैल 2026

नगर निगम ऋषिकेश द्वारा शहर में घूम रहे निराश्रित गौवंश को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर 38 के पार्षद राजू बिष्ट के सहयोग से पशु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) सुरेंद्र मोघा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूम रहे करीब 15 निराश्रित गौवंश को पकड़कर वाहन के माध्यम से मां मनसा गौशाला ट्रस्ट, निरंजनपुर (हरिद्वार) भेजा।
इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसे आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।
अभियान में गौ सेवा दल की टीम सहित हिति सनातनी, विजेंद्र मोघा, नवीन पांडे, आदित्य, ऋषभ मोघा, कृष्णा, विकास, पार्षद मुस्कान चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।