NewsPostउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

ब्लॉक प्रमुख संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री भरत सिंह चौधरी से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती : भरत सिंह चौधरी

दिनांक 18 मई 2026
देहरादून

आज ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदेश के ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME), खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भरत सिंह चौधरी से शिष्टाचार भेंट की गई।

इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी विभिन्न मांगों एवं क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत कराया।

मंत्री श्री भरत सिंह चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी मांगों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय संगठनों के सुझावों को गंभीरता से लेकर कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास का मार्ग गांवों एवं विकास खंडों से होकर गुजरता है तथा इस प्रक्रिया में ब्लॉक प्रमुखों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

काबीना मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करते हुए स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संगठन उत्तराखंड के अध्यक्ष राजीव कंडारी सहित कई ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे।