भानियावाला में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल के कार्यालय का शुभारंभ

ऋषिकेश
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल के भानियावाला स्थित कार्यालय का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल तथा देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष राजेंद्र तडियाल को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस दौरान राज्य मंत्री धीरेंद्र पंवार, अजय कोठियाल, सुभाष बडर्थवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पूर्व ऋषिकेश महापौर अनीता ममगाईं, पूर्व राज्य मंत्री करण बोरा, संदीप गुप्ता, डोईवाला नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रभान पाल, जिला महामंत्री प्रतीक कालिया, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी और महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता न्याल सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी मंडलों के मंडल अध्यक्षों के साथ जिला एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी पहुंचकर जिला अध्यक्ष को नए कार्यालय के शुभारंभ की बधाई दी।
भाजपा नेताओं ने कहा कि जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी की गतिविधियों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

