News

महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश की आजादी की नींव: डॉ प्रेमचंद अग्रवाल

ऋषिकेश :23 मार्च 2026

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शहीदी दिवस (23 मार्च) की पूर्व संध्या पर पंजाब के फिरोजपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का बलिदान देश की आजादी की नींव है। उनका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि हमें शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि शहीदी दिवस हमें देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों की याद दिलाता है। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे शहीदों के सपनों का भारत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस दौरान स्थानीय लोगों एंव अन्य जनता ने भी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।