महापौर शम्भू पासवान ने बहुमंजिला पार्किंग निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Lok Kesari News
ऋषिकेश। 28 अप्रैल 2026
नगर निगम ऋषिकेश के महापौर शम्भू पासवान ने नगर निगम परिसर में निर्माणाधीन बहुमंजिला पार्किंग एवं कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
महापौर ने परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से शहर के मुख्य बाजारों एवं पर्यटक स्थलों पर पार्किंग की समस्या का स्थायी समाधान होगा और यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या मानकों से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की सतत निगरानी और उच्च गुणवत्ता की सामग्री के उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, एमडीडीए के अधिकारी एवं संबंधित ठेकेदार उपस्थित रहे

