News

महाराष्ट्र से फरार डकैती का आरोपी ऋषिकेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा

ऋषिकेश/देहरादून, 01 अप्रैल 2026

ऋषिकेश पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹18.5 लाख की डकैती के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी काफी समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।

जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग थाने में दर्ज एक डकैती के मामले में योगेश रमेश लहारे (31 वर्ष) निवासी पडसगांव बुधरु, थाना मानगांव, जिला रायगढ़ की तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी ऋषिकेश क्षेत्र में छिपा हुआ है।

सके बाद महाराष्ट्र पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम सहायक पुलिस निरीक्षक भास्कर जाधव के नेतृत्व में ऋषिकेश पहुंची और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर ऋषिकेश पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर तलाश शुरू की गई।

त्रिवेणी घाट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस को शिव मूर्ति के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पू

छताछ में उसने अपना नाम योगेश रमेश लहारे बताया। मौके पर मौजूद महाराष्ट्र पुलिस ने उसकी पहचान की पुष्टि कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाएगी।