सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक। संपन्न

ऋषिकेश / 10 अप्रैल 2026
सेवा निवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन मुनिकीरेती-ढालवाला की मासिक बैठक में गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। साथ ही चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान में हो रही देरी पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया और इसे पेंशनर्स के साथ अन्याय बताया।
शुक्रवार को पेंशनर्स भवन ढालवाला में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान और संचालन सचिव भगवती प्रसाद उनियाल ने किया।
बैठक में पेंशनर्स ने गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार ने कहा कि अस्पतालों द्वारा गोल्डन कार्ड की अनदेखी से पेंशनर्स में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी छोटे-बड़े अस्पतालों में गोल्डन कार्ड योजना को सख्ती से लागू कराया जाए, ताकि पेंशनर्स को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। बैठक के दौरान नए सदस्यों जितेंद्र सिंह कण्डारी, ध्यान सिंह सजवाण, जसवंती तोमर और धीरजबाला शर्मा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मौके पर शीला रतूड़ी, उमा डियूंडी, राधारानी बिष्ट, कुसुम बिजल्वाण, लक्ष्मी बिष्ट, महालक्ष्मी बिजल्वाण, खुशहाल सिंह राणा, हृदयराम सेमवाल, देवेंद्र दत्त जोशी, शिवदयाल उनियाल, जयपाल सिंह नेगी, गोपाल दत्त खण्डूड़ी, विशाल मणि पैन्यूली, भोलासिंह बिष्ट, शक्ति प्रसाद सेमल्टी, सत्येंद्र सिंह रावत, मोहन सिंह रावत, प्रेम बहादुर थापा, रमेश चंद्र रतूड़ी, अनंतराम बिजल्वाण, कैलाश चंद्र पैन्यूली, भगवान सिंह राणा, बलवीर सिंह पंवार, शंकर दत्त पैन्यूली, कृष्ण कुमार वर्मा, ज्योति कुकरेती, पदम सिंह बिष्ट, पूर्णानंद बहुगुणा, श्रीओम शर्मा, पुरुषोत्तम थपलियाल, ओम प्रकाश थपलियाल, कान सिंह पुंडीर, गोरा सिंह पोखरियाल और कैलाश नाथ गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
