News

औचक निरीक्षण: स्वास्थ्य मंत्री ने लिया स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नई टिहरी। 5 अप्रैल 2026

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी औतार सिंह तोपवाल राजकीय चिकित्सालय, बौराड़ी (नई टिहरी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में उनसे फीडबैक लिया।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री ने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा अस्पताल में स्वच्छता, दवाइयों की उपलब्धता और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाए।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।