खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में ‘खेलो इंडिया’ की अहम भूमिका: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून।25मार्च 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में खेल संस्कृति को मजबूत बनाने में ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ जैसी पहल की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा मिल रही है।
मुख्यमंत्री धामी शनिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह मांजिला स्मृति अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने स्वयं क्रिकेट खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल भावना को बढ़ावा दिया।

उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता और संघर्षशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं। राज्य सरकार प्रदेश में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, विधायक उमेश शर्मा काऊ, निदेशक खेल डॉ. आशीष चौहान, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा सहित क्लब के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

