News

गांधीनगर रेप केस: आसाराम की मुश्किलें बढ़ी

सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को भी राहत नहीं मिली है. आसाराम फिलहाल जेल में रहेंगे और कोर्ट इस मामले में अब 8 हफ्ते बाद सुनवाई करेगा.  इस मामले में 29 जनवरी को गुजरात की निचली अदालत में पीड़िता ने बयान दर्ज होने है. कोर्ट ने कहा कि पहले पीड़िता के बयान दर्ज हो और उसके बाद जमानत याचिका पर विचार किया जाएगा.

आसाराम की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि उनकी उम्र ज्यादा हो चुकी है और स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी परेशानी भी है. ऐसे में जमानत याचिका पर जल्द सुनवाई होनी चाहिए. दरअसल गुजरात के गांधी नगर में रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट आसाराम की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहा है.

पिछली सुनवाई में कोर्ट ने आसाराम के खिलाफ धीमी सुनवाई पर सवाल उठाए और गुजरात सरकार से पूछा था कि मामले की सुनवाई में देरी क्यों हो रही है? सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि अभी तक पीड़ित के बयान क्यों नहीं दर्ज किए गए. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को कहा है कि हलफनामा दायर कर केस की प्रगति के बारे में बताए. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.