*परेशानी से जूझ रहे युवक की तरफ आरती गौड़ ने बढ़ाएं मदद के हाथ!*

ऋषिकेश दिनांक 9 अप्रैल 2021_
आज कोरोना की मार से लोग बेरोजगार हो रहे हैं और उन पर रोजी-रोटी का संकट आन पड़ा है। वही कुछ सामाजिक लोग उनकी मदद भी कर रहे हैं। जो कि उनके लिए कोरोना काल में बहुत बड़ी राहत साबित हो रहा है।
मदद करने वाले लोगों में एक नाम आरती गौड़ का भी है जो की पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर से जिला पंचायत सदस्य हैं।

यमकेश्वर के ठीगाबाज निवासी युवक घर में एक ही कमाने वाला सदस्य है जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है अपना वा अपने परिवार का पेट पालने के लिए वह एक ढाबे में काम करता है !
युवक के पिताजी की कुछ समय पूर्व कैंसर से मृत्यु हो गई थी,अब बीमार मां के इलाज से लेकर छोटे भाई बहनों की पढ़ाई और भरण पोषण की संपूर्ण जिम्मेदारी उसके के सिर पर है !

ऐसी मुश्किल समय में आरती गौड़ परेशानियों से जूझ रहे युवक की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और अपने स्तर एवं कुछ सामाजिक लोगों की मदद से पांच हज़ार रुपए कि मदद की है।
बताना चाहेंगे की आरती द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की पहले भी मदद की जाती रही है।
परेशानी के इस समय में मदद के लिए युवक ने आरती का हृदय से धन्यवाद किया है।
