Newsउत्तराखंडताजा खबरताज़ा ख़बरेंदेहरादून

जनता के बीच पहुंचे डाॅ.अग्रवाल , कृष्णा नगर की समस्याओ पर हुआ सीधा संवाद


ऋषिकेश

कृष्णा नगर कॉलोनी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल का क्षेत्रीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
कार्यक्रम में जिला प्रकोष्ठ संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा कि राज्य योजना और विधायक निधि के माध्यम से कृष्णा नगर क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क सहित विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में क्षेत्र में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने क्षेत्र में हाल ही में लगाई गई 165 स्ट्रीट लाइटों के लिए भी विधायक का आभार जताया।
डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों के स्वागत और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णा नगर कॉलोनी बापू ग्राम वन भूमि प्रकरण से जुड़ा क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह लगातार मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं और प्रयास कर रहे हैं कि क्षेत्रवासियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उनके हितों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। स्थानीय लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता से सीधे संवाद के माध्यम से क्षेत्र की प्राथमिकताओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, आरती दुबे, निर्मला, श्यामावती, सुनीता शुक्ला, योगेंद्र चौधरी, योगेंद्र सैनी, सुनील यादव, कल्याण सिंह, दयासागर, अशोक सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।