मकान का ताला तोड कर लाखों की चोरी,पुलिस जांच मे जुटी

हरिद्वार । जगजीतपुर क्षेत्र में अज्ञात चोर बंद मकान का ताला तोड कर लाखों के जेवरात व नगदी ले गये। घटना की
जानकारी परिवार के रिश्तेदारी से वापस घर लौटने पर हुई। चोरी की जानकारी लगने पर क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जानकारी जुटाई। बताया जा रहा हैं कि परिवार रिश्तेदारी मेें तीन दिनों के लिए ऋषिकेश गया हुआ था। पुलिस क्षेत्रा में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास कश्यप पुत्रा हुकुम कश्यप निवासी शिवपुरी काॅलोनी गली नम्बर 5 जगजीतपुर कनखल तीन दिन पूर्व परिवार के साथ रिश्तेदारी में ऋषिकेश गये थे। परिवार जब देर शाम को वापस घर लौटा तो कमरे का ताला टूटा मिला। जब परिवार भीतर गया तो कमरे का सारा समान बिखरा हुआ था और गोेदरेज की अलमारी खुली हुई थी। जिसमें लाखों की कीमत के रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी गायब मिली। घटना की जानकारी पर काॅलोनी में हड़कम्प मच गया। सूचना पर जगजीतपुर चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लेते हुए परिजनों से जानकारी ली। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये चोरों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। कनखल प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ठ ने बताया कि रिश्तेदारी में गया परिवार के पीछे बंद मकान का ताला तोड
कर चोरी हो गयी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
